Categories: हिमाचल

शिक्षा मंत्री ने किया ई-पीटीएम का शुभारंभ, प्रदेशभर में 5 से 8 जून तक करवाया जाएगा ई-पीटीएम का आयोजन

<p>शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को हर घर पाठशाला 2.0 कार्यक्रम और ई-पीटीएम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित की गई ई-पीटीएम के माध्यम से मिले सुझावों पर कार्य करते हुए इस बार ई-पीटीएम को और अधिक परस्पर संवादात्मक रखा गया है। प्रदेशभर में 5 से 8 जून, 2021 तक ई-पीटीएम का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए तकनीक के माध्यम से बदलते परिवेश के साथ सार्वभौमिक शिक्षा का प्रसार किया जा रहा है। ई-पीटीएम अध्यापकों, विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों के मध्य संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह प्रसन्नता का विषय है कि कोविड-19 की इस महामारी के दौरान भी हमारे विद्यार्थी पढ़ाई से जुड़ी चुनौतियों का सकारात्मकता के साथ सामना कर रहे हैं।</p>

<p>गोविन्द सिंह ठाकुर ने हर घर पाठशाला 2.0 कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के पहले चरण को विभिन्न मंचों पर सराहा गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस महामारी के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। प्रदेश के लगभग 18 हजार विद्यालयों में आठ लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के रिसोर्स ग्रुप के अध्यापकों के माध्यम से पाठ्यक्रम को रूचिकर बनाये जाने के निरंतर प्रयास किए जाते हैं और विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शारीरिक गतिविधियों पर आधारित प्रारूप भी तैयार किया जा रहा है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावक बढ़-चढ़कर ई-पीटीएम में भाग लें और अपने सुझाव रखें। शिक्षा मंत्री ने 5 जून को विद्यार्थियों को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुछ विशेष कार्य करने का आग्रह किया।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

16 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

16 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

16 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

16 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

16 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

16 hours ago