हिमाचल

Election: पुराने भाजपाई कृष्ण बजाज को आप ने थानेसर से दिया टिकट

  • नौ उम्मीदवारों को सूची जारी

Haryana :आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने नौ और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इससे पहले सोमवार को आप ने 20 हलकों के प्रत्याशियों की घोषणा की थी। पुराने भाजपाई कृष्ण बजाज को आप ने थानेसर से टिकट दिया है।थानेसर के मौजूदा विधायक और नायब सरकार में राज्य मंत्री सुभाष सुधा से पहले कृष्ण बजाज थानेसर से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ते रहे हैं।

2014 और 2019 में लगातार दो बार विधायक बने सुभाष सुधा का यह लगातार तीसरा चुनाव है। अब कृष्ण बजाज भाजपा के सुभाष सुधा और कांग्रेस के अशोक अरोड़ा के मुकाबले चुनावी रण में उतरेंगे।आप ने सढ़ौरा से रितु बामनिया, इंद्री से हवा सिंह, रतिया से मुख्तयार सिंह बाजीगर, आदमपुर से एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल और बावल से जवाहर लाल को टिकट दिया है।इसी तरह फरीदाबाद से आप ने प्रवेश मेहता और तिगांव से अाभास चंदेला को उम्मीदवार घोषित किया है। गत दिवस ही भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रो. छत्तर पाल सिंह को आप ने बरवाला से चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रो. छत्तर पाल सिंह भाजपा की टिकट मांग रहे थे। उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा को अलविदा बोल दिया और गत दिवस आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

8 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

11 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

14 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

15 hours ago