Categories: हिमाचल

HRTC में गरमाई कर्मचारी राजनीति, शंकर सिंह के खिलाफ हुए कर्मचारी

<p>कोरोना संकट के बीच प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों में राजनीति गरमा गई है। एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने शंकर सिंह ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को भी ऐसे कर्मचारी को संरक्षण न देने की चेतावनी दी है। समिति में कहा है कि शंकर सिंह सिंह ठाकुर अब किसी कर्मचारी यूनियन का पदाधिकारी नहीं है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद शंकर सिंह ठाकुर अपने आप को सरकार का चेहता बता रहा है और पूरी सरकार को अपने इशारों पर काम करवाने की बात करके कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाने का काम कर रहा है।</p>

<p>एचआरटीसी कर्मचारी समन्वय समिति के सचिव ने बताया कि शंकर सिंह ठाकुर प्रदेश HRTC के एमडी के खिलाफ भी सोशल मीडिया के माध्यम से अनाप शनाप पोस्ट डालने का काम भी कर रहा है जबकि एचआरटीसी एमडी कर्मचारी हित में काम कर रहे हैं। शंकर सिंह ठाकुर कर्मचारी मुद्दों से भटक गए हैं और स्वयं भू नेता बनकर अपने मतलब साधने में लग गए हैं। पिछले अढ़ाई साल से शंकर सिंह ठाकुर अपनी ड्यूटी भी नहीं कर रहे हैं और केवल राजनीति करने में मशगूल हैं।</p>

<p>इसलिए इनकी अढ़ाई साल की सैलरी भी इसने रिकवर की जाए। समिति ने कहा कि इस स्वयं भू नेता के खिलाफ अनेकों मामले दर्ज किए गए हैं जिसके कारण कई बार इनको ड्यूटी से सस्पेंड भी किया गया है। सरकार ऐसे व्यक्ति को संरक्षण न दे और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाये अन्यथा सभी कर्मचारी इसी तरह की मनमानी पर उतर आएंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago