Categories: हिमाचल

अधिकारियों की आपसी लड़ाई में पिसे एडवांस स्टडी के कर्मचारी, त्योहारी सीजन में नहीं मिली तनख्वाह

भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान शिमला में कर्मचारियों को अधिकारियों की आपसी लड़ाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।अधिकारियों की लड़ाई के कारण कर्मचारियों की सैलरी रुक गयी है और कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ उतर आए हैं। कर्मचारियों को त्यौहारी सीजन में सचिव के निजी स्वार्थों के कारण प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। निदेशक के आदेशों को सचिव नहीं मान रहे हैं और निदेशक भी असमर्थता जता रहे हैं।

एडवांस स्टडी के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में अधिकारियों की आपसी लड़ाई के कारण कर्मचारियों को सैलरी समय पर नहीं मिल रही है जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।निदेशक और सचिव की आपसी लड़ाई कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है।सचिव तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और निदेशक के आदेशों को भी सचिव ठेंगा दिखा रहे हैं।एडवांस स्टडी के कर्मचारियों के समर्थन में केंद्रीय कर्मचारी समन्वय कमेटी भी आ गयी है और मामले को लेकर चिंता जताई है।

मामले को लेकर एडवांस स्टडी शिमला के निदेशक मकरंद आर परांजपे का कहना है कि कर्मचारियों की सैलरी जारी करने के 29 अक्टूबर को ही सचिव को लिखित में आदेश दे दिए गए थे लेकिन सचिव अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति न होने से कर्मचारियों की सैलरी को भी रोक रहे हैं और फ़ाइल को इधर उधर ही घुमाए जा रहे हैं।

सचिव 18000 रुपए मिल्ट्री सर्विस पे ले रहे हैं लेकिन सिविल सेवाओं में आने के बाद यह सुविधा नहीं मिल सकती है जिसको लेकर मामला सेना से उठाया गया और इसे रोकने के लिए कहा गया है इसी बात को लेकर सचिव काफी तैश में है और अपने स्वार्थ पूरे ना होने पर कर्मचारियों को भी प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं और निदेशक के आदेशों को भी नहीं मान रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago