Follow Us:

राष्ट्र विकास में इंजीनियरों की भूमिका अहम, सुई से मिसाइल का निर्माण इन्‍हीं हाथों में

|

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क
Kangra: लोक निर्माण डिवीजन नगरोटा बगवां में आज 57वां अभियंता दिवस मनाया गया। जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और लोनिवि अभियंता कार्यक्रम का हिस्‍सा बने। इस अवसर पर वरिष्‍ठ इंजीनियर और सेवानिवृत एक्सईएन अजय शर्मा मौजूद रहे। कार्यकम की अध्‍यक्षता डॉ. सुरेश वालिया कार्यकारी अभियंता ने की।
अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि इंजीनियरों को प्रतिदिन नई समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हम इन चुनौतियों को बहुत ही चतुराई और कुशलता पार पाते हैं। इंजीनियरों को राष्ट्र के विकास का अग्रदूत बनना चाहिए। देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी सुई से लेकर बड़ी मिसाइल बनाने तक किसी भी क्षेत्र में इंजीनियरों की मुख्य भूमिका होती है।