हिमाचल

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

 

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा की तरह क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा। केरल के कोच्चि से 60 सीटर क्रूज बिलासपुर पहुंच गया है। 15 से 20 अक्तूबर के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसका शुभारंभ करेंगे। क्रूज का संचालन करने वाली फर्म की ओर से पर्यटन विभाग में पंजीकरण और इंश्योरेंस सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इस फर्म को बिलासपुर प्रशासन ने गोबिंद सागर झील में क्रूज, जेटी, स्टीमर आदि चलाने का टेंडर जारी किया है। फर्म का एक क्रूज, जेटी और स्टीमर बिलासपुर पहुंच चुके हैं। यदि क्रूज के प्रति पर्यटकों का अच्छा उत्साह दिखता है तो 120 सीटर दूसरा क्रूज भी झील में उतारा जाएगा। क्रूज का संचालन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गोबिंद सागर झील पर बने मंडी भराड़ी पुल के पास से किया जाएगा। फोरलेन से आने वाले पर्यटक इस जगह पर आसानी से पहुंच सकेंगे। बता दें कि गोबिंद सागर झील को बिलासपुर के कंदरौर से भाखड़ा बांध के 15 किलोमीटर पीछे तक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है। इसके अलावा कोलडैम जलाशय में भी क्रूज, स्टीमर आदि चलाने के लिए जिला प्रशासन ने टेंडर किया है। टेंडर आवंटित होने के बाद कोल डैम में हरनोड़ा से लेकर तत्तापानी तक 30 किलोमीटर लंबी झील का नजारा क्रूज, स्टीमर से लिया जा सकेगा।

 

गोबिंद सागर झील में अक्तूबर से पर्यटक क्रूज की सवारी कर सकेंगे। कोलडैम जलाशय में भी क्रूज आदि चलाने के लिए टेंडर किया गया। 15 से 20 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन दोनों जलाशयों में पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। पर्यटकों को भी नया अनुभव मिलेगा

आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त, बिलासपुर

 

पर्यटन को नई उड़ान देगा क्रूज : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की खूबसूरत गोबिंदसागर झील में पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए 60 सीटर क्रूज का आगमन हो चुका है। यह क्रूज पर्यटकों को 30 किलोमीटर लंबी झील के अद्वितीय और मनमोहक दृश्य का आनंद देगा। सरकार का यह प्रयास न केवल राज्य की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि इसे एक नई पहचान भी देगा।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

8 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

9 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

10 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

10 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

10 hours ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

  धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

11 hours ago