Follow Us:

मंडीः सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शौक की लहर में डूबा समूचा जोगिंद्रनगर क्षेत्र

पी. चंद |

जिला मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन का समाचार मिलते ही समूचा जोगिंदरनगर क्षेत्र शौक की लहर में डूब गया। उनके निवास स्थान पर उनके चाहने वालों और सगे संबंधियों का तांता सुबह से ही लगना शुरू हो गया था। सांसद के बड़े पुत्र शांति स्वरूप शर्मा अपने पिता के निधन का समाचार सुनते ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं, सांसद की धर्मपत्नी पिछले सप्ताह द्वारका में किसी धार्मिक आयोजन के लिए गई थी, जो सुबह ही जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

राम स्वरुप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को  मंडी जिला के जोगिंदर नगर में हुआ था। वह भारत के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर के राजनेता हैं। वह भाजपा से संबंधित हैं और मंडी जिला बीजेपी और बाद में हिमचाल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह आरएसएस के सक्रिय सदस्य थे।