<p>कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के गंगथ में वोहल गांव के लोग तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। लोगों ने बताया कि एक मादा तेंदुआ उनके घरों के आसपास ही घूमता रहता है। गांव के लोगों ने बताया कि मादा तेंदुआ ने उनकी बकरियों को निशाना बनाया है।</p>
<p>गांव के शाम लाल ने बताया कि उनके 2 बकरों को उसने अपना शिकार बनाया जबकि सरूप सिंह का कहना है कि तेंदुए ने उनके एक बकरे को मार दिया और एक को बुरी तरह से घायल कर दिया है। लोगों का कहना है कि लगभग 20 दिनों से मादा तेंदुआ यहां घूम रहा है।</p>
<p>लोगों का कहना है कि तेंदुआ कोई नुकसान न पहुंचाए इसके लिए उन्हें दिन-रात पहरा देना पड़ता है। इस संबंध में डीएफओ नूरपुर संजय सेन ने कहा कि अगर लोग सहयोग करें तो उसे वहां से भगाने में विभाग उनकी मदद करेगा।</p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…