Categories: हिमाचल

24 सालों में नहीं हुआ ढली सब्जी मंडी का विस्तार, खुले में सड़ रही किसानों की फसलें

ढली सब्जी मंडी हिमाचल की सबसे पहली सब्जी मंडी है और इस सब्जी मंडी में हर साल 500 करोड़ का बिजनेस होता है जिसमें से सरकार को हर साल 5 करोड़ मार्किट फीस के तौर पर आता है लेकिन सरकार किसानों की दिक्कत की ओर कोई ध्यान नही दे रही है। पिछले कई सालों से ढली स्थित शिमला एवं किनौर सब्जी मंडी के विस्तार का काम नही हो पाया है, किसान और आढ़ती दोनों इसको लेकर परेशान है।

बरसात शुरू होते ही किसानो की मुश्किल भी बढ़ गई है। फसल तैयार  होने के बाद जब किसान फसल को मंडी बेचने के लिए पहुंच रहा है तो उसे मंडी में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान अपनी फसल को खुले में भीगता देखने को मजबूर है। कारण है सब्जी मंडी में जगह की कमी।

ढली सब्जी मंडी  प्रदेश की सबसे पहली मंडी है और प्रदेश के 5 जिलों के किसान अपनी फसल को बेचने के लिए यंहा पर लाते है लेकिन मंडी की हालत बेहद ही खस्ता है। मंडी में जगह की कमी के कारण किसान की फसल खुले में रखनी पड़ती है जिस वजह से फसल भीग जाती है। भीगने के बाद फसल ख़राब होने से किसानों को फसल के उचित दाम नहीं मिल पाते।

मंडी की अव्यवस्था का शिकार किसानों के साथ साथ आढ़ती भी हो रहे है। आढतियों का कहना है कि हर साल सरकार को लगभग 5 करोड़ का मुनाफा देने वाली इस मंडी की तरफ सरकार कोई भी ध्यान नही है। सरकार को कई बार इस समस्या के बारे में बताया गया लेकिन अभी तक हालात जस के तस बने हुए हैं। हालांकि पूर्व सरकार ने पिछले साल मंडी के विस्तार का शिलान्यास जरूर किया था लेकिन 10 महीने बीत जाने पर भी काम शुरू नहीं हो पाया है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

16 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

16 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

16 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

16 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

16 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

16 hours ago