Categories: हिमाचल

कांगड़ा: नकली किन्नर बनकर 5 युवक मांग रहे थे ‘बधाई’, लोगों ने ऐसे सिखाया सबक

<p>कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में लोगों ने नकली किन्नरों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को नगरोटा सूरियां में पांच युवक नकली किन्नर बनकर बाजार में घूम रहे थे, जिन पर संदेह होने पर लोगों ने उसको पकड़ा जिसमें से दो भागने में कामयाब रहे जबकि तीन पकड़ लिए गए।</p>

<p>पकड़े गए तीनों युवक जालंधर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान महेशी गिरि, रमेश गिरी और रमेश के रूप में हुई है। ये युवक जब बाजार में किन्नर बनकर बधाई मांग रहे थे तो मौके पर असली किन्नर वहां पर आ पहुंचे और उन्होंने इनसे जब पूछताछ की तो यह घबरा गए और भागने लगे, जिन में से तीनों लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसकी सूचना पंचायत प्रधान और उपप्रधान को दी गई. मौके पर असली किन्नरों ने बताया कि तीनों नकली किन्नरों की जांच करने पर युवक पाए गए हैं।</p>

<p>लोगों ने यह शंका भी जताई कि नकली किन्नर बनकर घूमने वाले पंजाब युवक चोरियों में भी संलिप्त हो सकते हैं। तीनों नकली किन्नरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया इस दौरान लोगों ने तीनों की जमकर धुनाई भी की। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि मामला गंभीर है और इसकी गहनता से जांच की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

12 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

12 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

12 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

12 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

16 hours ago