Follow Us:

केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों बागवानो के लिए की केवल बातें: किसान कांग्रेस

|

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने किसानों बागवानों से किए वायदों को पूरा नहीं किया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के किसानों की मांगे नहीं सुन रही है। सरकार ने देश के किसानों के लिए केवल बाते ही की है।

किसानों की आय दोगुना करने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस किसानों बागवानों की बात समय समय पर उठाती रही है। वन्ही रविंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों बागवानों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार किसानों बागवानो के लिए दी गई गारंटीयों को लगातार चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का काम कर रही है। सभी गारंटीयों को आने वाले समय में पूरा कर लिया जाएगा।