Follow Us:

साउथ की मंडियों में पहुंचा सिरमौर का लहसुन, बेहतर दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर जिला के गिरीपार इलाके में लहसुन उत्पादकों के चेहरे खिले हुए हैं। दरअसल, इस क्षेत्र से साउथ की कई नामी मंडियों में इन दिनों लहसुन की सप्लाई की जा रही है। जिसमें किसानों को अच्छे दाम मिल रहे है। सिरमौर का गिरीपार क्षेत्र लहसुन उत्पादन के लिए जाना जाता है।

गिरीपार में अच्छी किस्म का लहसुन उत्पादित होता है, लिहाजा इसकी मांग कई राज्यों में रहती है। क्षेत्र से साउथ की कई नामी मंडियों में इन दिनों लहसुन की सप्लाई की जा रही है, जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। हालांकि शुरुआत में किसानों को कम दामों के चलते नुकसान जरूर उठाना पड़ था, मगर एकाएक आए उछाल से किसान खुश नजर आ रहे हैं। पहले लहसुन 8 से 35 रुपये किलोग्राम मिल रहा था। अब 35 से 55 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लहसुन के दाम मिल रहे हैं।

बता दें कि गिरीपार का ये लहसुन  तमिलनाडु, मुंबई, दिल्ली की सब्जी मंडियों में अच्छे दामों पर बिक रहा है। गरिपार इलाके के लोगों की आर्थिकी लहसुन पर टिकी हुई है। लिहाजा दाम बढ़ने से किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं, इस बार पिछले सालों के मुकाबले लहसुन की बंपर पैदावार हुई है।