Follow Us:

मंगलवार का राशिफल: अश्विनी नक्षत्र में बने शुभ योग, जानें अपनी राशि का हाल

|

February 4 Daily Horoscope, मंगलवार को चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में अश्विनी नक्षत्र से हो रहा है। इस प्रभाव के कारण कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें दुरुधरा और मालव्य राजयोग प्रमुख हैं। इन ग्रह संयोगों का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि: आज अधूरे कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। घरेलू कामों में बाधा आ सकती है, बच्चों को समय देना होगा। आर्थिक मामलों में किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य: 75%
उपाय: कृष्ण भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

वृषभ राशि: अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भाग्य: 85%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि: शत्रुओं से सतर्क रहें, लेकिन सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव। भाग्य: 84%
उपाय: जरूरतमंद को चावल दान करें।

कर्क राशि: सहयोगियों और मित्रों से समर्थन मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। भाग्य: 90%
उपाय: शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि: आर्थिक लाभ और नई कमाई के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। भाग्य: 89%
उपाय: तुलसी माता को दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

कन्या राशि: व्यापार में लाभ के योग। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते तय हो सकते हैं। भाग्य: 77%
उपाय: लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

तुला राशि: किसी नई डील से लाभ मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाग्य: 82%
उपाय: गणेशजी को लड्डू अर्पित करें।

वृश्चिक राशि: निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए शुभ दिन। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य: 84%
उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें।

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता, परिवार से उपहार मिलेगा। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य: 79%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।

मकर राशि: आय और व्यय दोनों का संतुलन बनाकर चलें। महिला सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। भाग्य: 65%
उपाय: शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

कुंभ राशि: भाग्य पूरी तरह साथ देगा, पुण्य कार्य होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य: 93%
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि: पिता के सहयोग से सफलता मिलेगी। निवेश के लिए शुभ दिन। भाग्य: 87%
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।