Categories: हिमाचल

PUBG खेलते हुए दिल दे बैठीं कांगड़ा की दो बहनें, शादी के लिए पहुंचीं उत्तराखंड

प्यार मोहब्बत का एक अजीब-गरीब मामला आया है। हिमाचल की दो बहनें थराली के लड़के के साथ PUBG गेम खेलते हुए दिल दे बैठीं और शादी करने के लिए हिमाचल के कांगड़ा से उत्तराखंड के थराली पहुंच गईं। इस अजब प्रेम कहानी के बीच तीनों शादी के लिए थराली कोर्ट भी गए। लेकिन उनका दिल तब टूटा जब उन्हें पता चला कि लड़का नाबालिग है। इसीलिए उनकी शादी नहीं हो पाई। वहीं, हिमाचल पुलिस भी लड़कियों की तलाश में थराली पहुंच गई।

दरअसल, कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से दो सगी बहनें गायब हो गई थीं। लड़कियों के परिजनों ने बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बैजनाथ पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की। बैजनाथ पुलिस ने जब गुमशुदा लड़कियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो उत्तराखंड के थराली में मिली। बैजनाथ से सीधे हिमाचल पुलिस थराली पहुंची। दोनों बहनें ग्वालदम में एक नेपाली मूल की महिला के घर पर रूकी हुई थी। दोनों बहनें अपने साथ घर से कुछ नगदी और जेवरात लेकर फरार हुई थीं। दोनों ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के लड़के से शादी करने यहां पहुंची थी।

जानकारी के मुताबित दोनों बहनों की दोस्ती युवक से पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर शेयर किया। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। बात शादी तक पहुंच गई थी। इतना ही नहीं दोनों बहनें लड़के से शादी करने के लिए थराली के ग्वालदम तक पहुंच गईं। यहां शादी के लिए तीनों थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे, लेकिन लड़के के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी और दिल टूट गया।

हिमाचल पुलिस के एएसाई सुरजीत कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को लड़कियों के भाई ने बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस की तालाश कर रही थी, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं लग रहा था, कुछ दिनों पहले ही उनकी मोबाइल लोकेशन थराली तहसील के ग्वालदम थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ग्वालदम पहुंची और थराली पुलिस से संपर्क किया करते हुए दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद किया। अब हिमाचल पुलिस दोनों लड़कियों को कांगड़ा के उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है।

हिमाचल पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक उपजिलाधिकारी के समक्ष लड़कियां जो बयान देगी, उसी के हिसाब के आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों ने बताया कि वे अपनी मर्जी के यहां आई थीं। लड़कियां अपने साथ जो जेवरात लेकर आई थी, उसकी बरामदगी नहीं हुई है।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

6 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

7 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

8 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

10 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

10 hours ago