Follow Us:

नाहन: आसाराम आश्रम में लगी आग, अस्थाई दुकानें जलकर हुईं राख

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नाहन के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत कुंजा मतरालियों में बापू आसाराम के आश्रम में बनी अस्थाई दुकानों में भीषण आग लग गई। आगजनी में दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि अस्थाई लकड़ी की दुकानों में अचानक ये आग लग गई। वहीं, फायर ब्रीगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।