Follow Us:

जुलाई महीने में हुई मॉनसून की पहली बारिश

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा में आज सुबह 4 बजे से तेज़ हवाओं के साथ हुई भारी बारिश लगी हुई है। बरसात के मौसम की यह पहली बारिश किसानों के चेहरे पर खुशी लेकर आई है। इसके साथ ही तपती गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली है।  

काफी समय से आमजन और किसान गर्मी से छुटकारा पाने कि लिए बारिश को तरस रहे थे। आज लगी इस बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दिलाई है, वहीं किसानों की फसल के लिए भी बारिश राहत भरी हुई है। जुलाई महीने की पहली बारिश हुई है।