Follow Us:

चंबाः साच पास में सीजन का पहला हिमपात, ठंड ने प्रदेश में दी दस्तक

पी.चंद, शिमला |

पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में ठंड ने दस्तक दे दी है। हिमाचल के चंबा जिला जनजातीय क्षेत्र पांगी के साच पास दर्रे  पर सीजन की पहली बर्फ़बारी हुई है। साच पास में करीब एक इंच ताजा बर्फबारी हुई है। ताज़ा बर्फ़बारी से समूचे प्रदेश में तापमान में आई गिरावट से ठंड बढ़ गई है। ताज़ा हिमपात की वजह से आज से किलाड़-चंबा वाया साच पास मार्ग पर बसों की आवाजाही भी बन्द कर दी गई है।