Categories: हिमाचल

मौसम ने ली करवट, रोहतांग-बारालाचा में हुई सर्दियों की पहली बर्फबारी

प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर सर्दियों ने अभी से डेरा जमा दिया है। रोहतांग-बारालाचा की ऊंची पहाड़ियों पर आज इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। इस पहले हिमपात से जहां  तापमान में जोरदार गिरावट आई है। वहीं,  प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम काफी कूल-कूल हो गया है। जानकारी के मुताबिक रोहतांग-बारालाचा की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई।

लाहौल के बारालाचा दर्रे सहित शिंकुला जोत, कुंजुम दर्रे, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी ऑफ  केलांग, नीलकंठ की पहाडिय़ों व ढाका ग्लेशियर सहित समस्त चोटियां बर्फ  से चमक उठी हैं। शनिवार को मनाली-लेह मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भरतपुर सिटी से सरचू तक हल्की बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम शुरू होने से भेड़पालकों ने भी मैदानों का रुख करना शुरू कर दिया है।

वहीं लगातार हो रही बारिश से बागवानों और किसानों की दिक्कतें  बढ़ी हैं। लाहोल के किसानों का कहना है कि सेब सीजन शुरू नहीं हुआ है लेकिन आलू की फसल तैयार है।रोहतांग के इस ओर मनाली घाटी में बारिश से बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मनाली घाटी में सेब सीजन चरम पर है।

लाहौल और मनाली घाटी में बारिश का क्रम जारी रहने से बागवानों व किसानों की दिक्कतें बढ़ी हैं। लाहौल के किसानों मोहन, टशी व दोरजे ने बताया कि हालांकि अभी सेब सीजन शुरू नहीं हुआ है लेकिन आलू की फसल तैयार है। उन्होंने कहा कि बारिश का क्रम जारी रहने से किसानों की दिक्कतें बढ़ी हैं। रोहतांग के इस ओर मनाली घाटी में बारिश से बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मनाली घाटी में सेब सीजन चरम पर है।

Samachar First

Recent Posts

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

13 mins ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

41 mins ago

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन फिर मुखर, न हम झुके न डरे और न बिके हैं

डीए-एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारियों की नाराजगी का मामला शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी…

54 mins ago

एचआरटीसी बस से टकराई बाइक, 24 साल के युवक की मौत

Shimla: शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र दीदोघाटी में सड़क हादसे में 24 साल के…

2 hours ago

सीबीआई अफसर बनकर शातिरों ने रिटायर्ड एचएएस से एंठे 73 लाख, डिजिटल अरेस्‍ट रखा, जाने पूरा मामला

Shimla: साइब क्राइम की तमाम अवेरनेस के बीच पढ़े लिखे लोग भी शातिरों का…

2 hours ago

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

5 hours ago