हिमाचल में भारी बरसात के कारण इस बार सुप्रसिद्ध गोविंद सागर झील भाखड़ा डैम में पानी लबालब भरा है। मत्स्य विभाग के अनुसार कई बरसों के बाद गोबिंद सागर झील के जलस्तर में इतनी ज्यादा वृद्धि हुई है। हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग के मुताबिक इस बार गोविंद सागर झील में मछली उत्पादन में रिकार्ड बढ़ोतरी दर्ज़ होगी जिसके चलते मछली के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है गोविंद सागर झील भाखड़ा डैम की मछली जहां पर हिमाचल प्रदेश ,पंजाब ,हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर इसके अलावा कोलकाता के लिए भी सप्लाई की जाती है।

गोविंद सागर झील भाखड़ा डैम में कतला, महा शेर ,सिल्वर, सिंघाड़ा ,गोल्डन ,राहु तरह-तरह की प्रजातियां गोविंद सागर झील में पाई जाती है हालांकि पिछले कुछ सालों से गोविंद सागर झील का जलस्तर काफी कम था। जिस कारण मछली उत्पादन में काफी गिरावट दर्ज की गई है

हालांकि मत्स्य विभाग के अनुसार जलस्तर बढ़ने से इस बार मछली का प्रजनन काफी मात्रा में हुआ है और आने वाले समय में गोविंद सागर झील भाखड़ा डैम में मछली उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ने के आसार है जिससे मछुआरे खुश हैं।

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…