Follow Us:

देशभर के साथ शिमला में भी ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत

पी. चंद, शिमला |

पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत विधानसभा के लाइब्रेरी हॉल से की गयी। मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया अभियान को लेकर प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, ताकि लोग फिट रहें और पूरी ऊर्जा के साथ काम कर सकें। लोग अपनी कामकाजी जिंदगी में फिटनेस की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। लोगों को स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने खेल दिवस पर लोगों को दिया फिट रहने का सन्देश , विडियो सन्देश के माध्यम से स्कूली बच्चों को भी अभियान से जोड़ा जायेगा। खेल दिवस और हॉकी के विख्यात खिलाडी के जन्म दिन मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश मे फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की और लोगों से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फिटनेस ,स्वस्थ और समृद्ध जीवन की शर्त है। व्यायाम से ही स्वास्थ्य, शक्ति आयु और सुख की प्राप्ति होती है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी 21 जून कों दुनिया भर में योग को अंतराष्टीय योग दिवस मनाने की मुहिम को सफल बनाया। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर इस अभियान को विडियो के माध्यम से स्कूलों में भी बच्चो तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।