Categories: हिमाचल

कुल्लूः वन मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

वन, परिवहन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र मनाली में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जन प्रतिनिधियों और भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक विकास के कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है और इसमें प्रगति सुनिश्चित बनाई जानी चाहिए ताकि लोगों को समय पर लाभ मिल सके।

इसी दौरान, वन मंत्री ने मनाली में क्रेब प्रोडक्शन के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में इस प्रकार के रियलिटी शो के माध्यम से साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह एक अनूठी पहल है। इससे जहां स्थानीय युवाओं को अभिनय करने का अवसर प्राप्त हो रहा है, वहीं पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे कार्यों में भी क्रेब प्रोडक्शन सराहनीय योगदान कर रहा है।

गोविंद सिंह 5 को करेंगे नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़ का लोकार्पण

गोविंद सिंह ठाकुर वीरवार को सुबह 10 बजे भुंतर के समीप तेगूबेहड़ में 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के स्तरोन्नयन का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वह लगभग 11 बजे देव सदन कुल्लू में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना और राष्ट्रीय पेंशन योजना पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

क्रिकेट भारत-ए में चयन पर महिला खिलाड़ियों को दी बधाई

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश से क्रिकेट भारत-ए टीम में चार महिला खिलाड़ियों के चयन पर कहा कि प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है। छोटे से पर्वतीय प्रदेश से एक साथ चार महिलाओं का चयन राज्य में खेलों के स्तर को दर्शाता है। हरलीन देओल, रेणुका सिंह, सुषमा वर्मा और तनुजा कंवर को अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी आगामी दिनों आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले एक दिवसीय और टी-20 मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का मान बढ़ाएंगी। उन्होंने सभी महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

2 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

2 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

2 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

2 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

2 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

2 hours ago