Follow Us:

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले वन मंत्री राकेश पठानिया, रखी ये मांग

|

वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर राकेश पठानिया ने अनुराग ठाकुर को राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया खेलो के अन्तर्गत ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण के लिए खेल मंत्रालय को सौंपी गई परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इन परियोजनाओं को निधि के साथ शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। अनुराग ठाकुर ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही राकेश पठानिया ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी भेंट की। उन्होंने विभाग से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। भूपेंद्र यादव ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।