Categories: हिमाचल

वन मंत्री ने एकीकृत विकास परियोजना मुख्यालय का किया दौरा, परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों को सराहा

<p>वन मंत्री राकेश पठानिया ने सोलन में विश्व बैंक के सहयोग से चलाई जा रही एकीकृत विकास परियोजना मुख्यालय का दौरा किया। हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में यह परियोजना कार्यान्वित की जा रही है, जिसके अंतर्गत एकीकृत जलागम संसाधनों का प्रबन्धन एवं स्त्रोतों की स्थिरता, जलवायु परिवर्तन एवं वर्षा आधारित कृषि के संरक्षण कार्य किये जा रहे हैं। वन मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यालय में परियोजना अधिकारियों से परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की।</p>

<p>उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग कर पानी का संरक्षण किया जायेगा, जिसके लिए तालाब इत्यादि का अधिक निर्माण किया जाएगा जिससे भूमि में पानी का स्तर बढे़गा व किसानों की फसलों की पैदावार में वृद्वि होगी। फसलों में वृद्धि होने पर इसे बाजार में अच्छे दामों पर बेचने में भी परियोजना के तहत कार्य किया जायेगा। पठानिया ने कहा कि 750 करोड़ रूपये की यह परियोजना लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों को छोड़कर प्रदेश के शेष 10 जिलों की 428 पंचायतों में कार्यान्वित की जा रही है।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

59 mins ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

1 hour ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

1 hour ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

2 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

6 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

7 hours ago