हिमाचल

कांगड़ा: भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन, होशियार सिंह बने अध्यक्ष

भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के द्वारा रविवार को भारतीय किसान संघ जिला कांगड़ा की बैठक गांव झरेड तहसील रैत कांगड़ा में हुई । बैठक में जिला कांगड़ा के 16 विकास खंडों की कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने और किसानों ने भाग लिया।

बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव अधिकारी के रूप में शिव पाल सिपहिया प्रांत अधिकारी सदस्य, प्रदेश संगठन मंत्री हरी राम पवार, सुरेश ठाकुर प्रांत महामंत्री, भगत राम पटियाल प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री रोशन लाल चौधरी विशेष रुप से मौजूद रहे।

ध्वजारोहण और ज्योति प्रज्वल के उपरांत प्रदेश संगठन मंत्री ने संगठन के रीति पर अपना व्याख्यान रखा। उसके बाद पूर्व जिला कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी की प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक शिव पाल सिपेहिया की देखरेख में आगामी नई जिला कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।

बैठक में सर्वसम्मति से होशियार सिंह पठानिया को अध्यक्ष और रविकांत अभिलाषी को जिला मंत्री, पवन पठानिया को उपाध्यक्ष, चमेल सिंह सह मंत्री, आशा देवी चौधरी महिला प्रमुख, जगदेव सिंह जैविक प्रमुख, अमर सिंह सहकारिता प्रमुख, कैप्टन शमशेर सिंह विपणन मंडी प्रमुख, अजय राणा को बीज प्रमुख रोशन लाल चौधरी को कोषाध्यक्ष, सीमा देवी और वीना देवी सक्रिय सदस्य चुने गए। अंत में प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर के संबोधन के बाद किसान समारोह का समापन हुआ।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

14 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

16 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago