Categories: हिमाचल

पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार का निधन

हिमाचल के कद्दावर राजनेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार का निधन हो गया। वह करीब दो हफ्तों से फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचाराधीन थे। हार्ट अटैक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता 90 वर्षीय पंडित शिव कुमार को फोर्टिस कांगड़ा लाया गया था।

यहां डॉक्टरों ने उनकी हार्ट डिजिज को मैनेज कर लिया था, लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों के संक्रमण ने जकड़ लिया था। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। साथ ही संक्रमण से उनके शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो गए थे। जिसके बाद गुरूवार रात 11:43 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पंडित शिव कुमार उपमन्यु के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली के उनके साथ पारिवारिक संबध थे। पंडित शिव कुमार उपमन्यु जीएस बाली के संबधी थे।  स्वर्गीय पंडित शिव कुमार उपमन्यु कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह बाली के नाना ससुर थे।

पंडित शिव कुमार का अतिम संस्कार उनके पैतृक आवास रेहलू रोड शाहपुर में होगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को समर्थकों और चाहने वालों के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पंडित शिव कुमार प्रदेश के अग्रणी राजनेता रह चुके हैं। उन्होंने सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री कई विभागों में नेतृत्व किया है। उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में खासतौर से याद किया जाता है। चंबा जिला से ताल्लुक रखने वाले शिव कुमार भटियात विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे। उनके पिता पंडित जयवंत राम भी प्रदेश के अग्रणी राजनेता थे और प्रदेश विधानसभा का पहला अध्यक्ष बनने का गौरव भी उनके नाम है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

3 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

3 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

3 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

4 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

4 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

4 hours ago