Categories: हिमाचल

पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसीराम और पूर्व विधायक चन्द्रसेन ठाकुर के निधन पर किया शोक व्यक्त

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित तुलसीराम की सादगी और गरिमा हमेशा याद रखी जायेगी। तुलसीराम बहुत ईमानदार, मेहनती और सरल व्यक्तित्व के मालिक थे। पंडित तुलसीराम ने विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेवारी बड़ी निष्पक्षता से निभाई थी, उनके कार्यकाल में कभी कोई विवाद नहीं खड़ा हुआ। पंडित तुलसी राम भरमौर के सर्वमान्य नेता थे।

धूमल ने कहा कि पंडित तुलसी राम एक उच्चकोटि के राजनेता होने के साथ -साथ बहुत विद्वान भी थे। पंडित तुलसीराम की जीवन यात्रा भरमौर से शुरू हुई थी। गद्दी समुदाय और क्षेत्र के लोगों की कठिन जीवन परिस्थितियों को देख कर उनकी समस्याएं दूर करने के लिए पंडित जी ने राजनीतिक सफर शुरू किया था। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस बड़े दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

सेब उत्पादकों और बागवानों को समस्याओं पर हमेशा विधानसभा के अंदर और बाहर चन्द्रसेन ठाकुर उठाते रहे आवाज : धूमल

पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर सेब उत्पादकों और बागवानों के बड़े नेता थे। चाहे विधानसभा के अंदर की बात हो या फिर बाहर की पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर ने हमेशा सेब उत्पादकों और बागवानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया था।  वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने जिला कुल्लू के पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि चन्द्रसेन ठाकुर एचपीएमसी के वाइस चेयरमैन भी रहे थे। पंचायत प्रधान से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले चन्द्रसेन ठाकुर ने भाजपा किसान मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर तक काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर शोकाकुल परिजनों का ढांढस बंधाया है।

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

12 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

43 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

1 hour ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago