Follow Us:

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और बेटे को किया जा रहा चंडीगढ़ शिफ्ट

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार की पत्नी के निधन के बाद अब शांता कुमार की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें औऱ उनके बेटे को अब बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अब उन्हें चंडीगढ़ मोहाली फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट करने का काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शांता कुमार ने खुद फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवाने की इच्छा जाहिर की है। अभी एम्बुलेंस या एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया जा रहा है ताकि उन्हें चंडीगढ़ ले जाया जा सके। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शांता कुमार ने इच्छा जाहिर की है कि उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। साथ ही उनके बेटे को भी बुखार है उन्हें भी साथ भेजने का प्रोसेस चल रहा है।