Follow Us:

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का निधन, CM जयराम ठाकुर ने जताया दुःख

मृत्युंजय पुरी, पी चंद |

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार की पत्नी का निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी संतोष शैलजा कोरोना पॉजिटिव थी। उनका टांडा मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। हृदय गति रूकने से उन्होंने आज सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। वह 73 साल की थी। उनके निधन से पालमपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि शुक्रवार को शांता कुमार का परिवार भी कोरोना संक्रमित हुआ था।

शांता कुमार की पत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय शांता कुमार जी की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष शैलजा जी के निधन का दुःखद समाचार सुन कर अत्यंत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवार जनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्ति !

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भी पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।