Follow Us:

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGMC में हुए भर्ती

पी. चंद, शिमला |

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कर दिया है। वीरभद्र सिंह कुछ दिनों से रामपुर में थे वहीं पर उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और बुधवार सुबह ही वहां से वे शिमला के लिए लाया गया और सीधे आइजीएमसी ले जाया गया। दो बजे वह अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे।

डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी। हालांकि चिकित्सक इसे रुटीन चेकअप बता रहे हैं। लेकिन वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही है।

आइजीएमसी के सीनियर मे़डिकल ऑफिसर डॉ. जनक राज ने कहा कि पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ी है उनका चेकअप किया जा रहा है। फिलहाल उन्हें भर्ती कर दिया गया ओर डॉक्टर जांच कर रहे है।

 

वहीं, डॉक्टर वीरभद्र सिंह की जांच कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी वीरभद्र सिंह पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करवा चुके हैं।