Follow Us:

कृषि कानून की वापसी पर बोले धूमल, ठीक समय पर PM ने लिया फैसला

जसबीर |

केंद्र सरकार ने 3 कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला लिया है। इस फैसले को हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सराहनीय करार दिया है।

धूमल ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री ने किसानों की बात को मानते हुए आज गुरु पर्व के दिवस पर किसानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही हैं और इसका लाभ पूरे देश को मिल रहा है। सरकार में फिर भी कई भ्रांतियां रह जाती हैं जो कि समय-समय पर दूर हो जाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़िया समय पर एक बढ़िया निर्णय लिया है जिसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं।