Follow Us:

पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी के पति आदित्य देव चंद कटोच का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

डेस्क |

लंबागांव राजघराने के राजा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी के पति आदित्य देव चंद कटोच का बुधवार देश शाम धर्मशाला स्थित निवास स्थान में निधन हो गया। 78 वर्षिय आदित्य देव चंद कटोच पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

उनके इस तरह से चले जाने से लंबागांव रियासत में सभी उनके निकटतम लोगों में शोक है और परिवार भी सदमे में है। आज उनका पार्थीव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए लंबागांव स्थित राजमहल में रखा गया है। दोपहर बाद लंबागांव स्थित कुंजेश्वर महादेव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आदित्य देव चंद कटोच का जन्म 25 दिसम्बर 1943 में राजा ध्रुव देव चंद कटोच के घर लम्बागांव में हुआ। कांगड़ा के कटोच वंश की लम्बागांव रियासत केवो 488 वें राजा थे। उनकी शिक्षा दीक्षा दून स्कूल देहरादून से हुई थी। 4 दिसम्बर 1968 को उनकी शादी जोधपुर राजघराने की राजकुमारी चन्द्रेश कुमारी से हुई थी। आदित्य देव चन्द कांग्रेस के टिकट पर थुरल विस क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।