Follow Us:

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

डेस्क |

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रूमिंग सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फोर्टिस कांगड़ा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वानी शर्मा, डॉ निशा मुंजाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योत्सना शर्मा, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ वसुधा पॉल एवं नर्सिंग हैड मेजर दलजीत कौर के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

इस विशेष दिन के उपलक्ष्य पर फोर्टिस कांगड़ा में महिलाओं को विशेष सौगात प्रदान की गई। जिसमें महिलाओं को ओपीडी में 20 प्रतिशत एवं रेडियोलॉजी एवं लैब टेस्टों में 10 प्रतिशत की छूट दी गई। साथ ही प्रिवेंटिव हैल्थ चैकअप पैकेजेस में भी 20 फीसदी डिस्काउंट का प्रावधान किया गया।