Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में लगभग आधा किलो प्रोस्टेट का सफल आपरेशन

|

यूरोलॉजिस्ट डॉ. पीके पूरी ने किया मरीज की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

कांगड़ा: पालमपुर निवासी 83 वर्षीय मरीज, जो कि मूत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित था और जिसे पेशाव में भारी परेशानी से जुझना पड़ता था। अस्पतालों के चक्कर काटने के पश्चात भी जब उनकी इस परेशानी का निदान नहीं हुआ, तो थक-हार जब उन्होंने फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के यूरोलाजिस्ट डा. पीके पुरी से कंसल्ट की। डा. पीके पुरी ने अल्ट्रा साउंड में पाया कि मरीज के प्रोस्टेट में लगभग 460 सीसी बढ़ा हुआ है। डा. पीके पुरी ने मरीज को काउंसिलिंग के दौरान बताया कि उसका प्रोस्टेट (गदूद) बढ़ा हुआ है और जिसका आपरेशन बहुत ही आवश्यक है।

डा. पीके पुरी ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीक के जरिए इस आपरेशन को सफल अंजाम दिया गया। डा. पीके पुरी ने बताया कि अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और पेशाव में भी कोई परेशानी नहीं है। आपरेशन के उपरांत फोलोअप के दौरान मरीज ने बताया कि वह फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की सेवाओं एवं डा. पीके पुरी के हुनर से बहुत खुश है, क्योंकि उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान बहुत ही बेहतरीन तरीके से हुआ है।

डा. पीके पुरी ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर के तहत निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध है, जिसका सभी कार्डधारक लाभ उठा रहे हैं।