Categories: हिमाचल

ऊनाः पंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी, प्रमुख नेताओं और प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बक्शी पंचतत्व में विलीन हो गए। ऊना जिला मुख्यालय के शमशान घाट में उन्हें ससम्मान अंतिम विदाई दी गई। स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी का 94 वर्ष की आयु में वीरवार को जिला मुख्यालय की कांग्रेस गली स्थित उनके आवास में निधन हो गया था। शुक्रवार को उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। शहर के मेन बाजार और चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे होते हुए श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा पहुंची। जहां भाजपा की तरफ से वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती एवं कांग्रेस की तरफ से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, स्वतंत्रता सेनानी सत्यभूषण बख्शी के अलावा एसडीएम डॉ सुरेश जसवाल और एसएचओ ऊना गौरव भारद्वाज ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारत माता की जय के उद्घोष के बीच वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बक्शी की अंत्येष्टि की गई।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले ऊना के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी की अंत्येष्टि जिला मुख्यालय के श्मशान घाट पर की गई। गौरतलब है कि बख्शी का निधन वीरवार को जिला मुख्यालय की कांग्रेस गली स्थित उनके आवास पर हो गया था। वह 94 वर्ष के थे।

स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बक्शी का जीवन

स्वतंत्रता सेनानी बाबा लक्ष्मण दास आर्य और दुर्गाबाई आर्य के घर वर्ष 1926 में जन्मे सत्य मित्र बक्शी अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में प्रमुख रूप से शामिल रहे थे। इसी दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें हिरासत में भी लिया। जिसके बाद उन्होंने लाहौर में 9 माह की जेल भी काटी। स्वतंत्रता सेनानी माता-पिता के घर जन्मे सत्य मित्र को भारत की स्वतंत्रता के प्रति अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े होने का जज्बा विरासत में मिला था।

सत्य मित्र बक्शी के बड़े भाई सत्य प्रकाश बागी और छोटे भाई सत्यभूषण बख्शी भी स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। शुक्रवार को उनके आवास से अंतिम यात्रा आरंभ की गई। वहीं जिला मुख्यालय के शमशान में उनकी अंत्येष्टि ससम्मान की गई। स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी की अंत्येष्टि में स्वतंत्रता सेनानी एवं सत्यमित्र बख्शी के छोटे भाई सत्यभूषण बख्शी, हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, कांग्रेस की तरफ से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल और पुलिस प्रशासन की तरफ से एसएचओ ऊना सदर गौरव भारद्वाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अलावा जिला की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी अंत्येष्टि में मौजूद रहे। मंत्रोच्चारण के बीच अंतिम हवन की आहुतियों के साथ स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी पंचतत्व में विलीन हुए

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

2 mins ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

10 mins ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

17 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

17 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

17 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

17 hours ago