Categories: हिमाचल

राजभवन में ‘गांधी कथा’ का आयोजन, राज्यपाल ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

<p>शनिवार को राजभवन में &lsquo;गांधी कथा&rsquo; का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख गांधीवादी डॉ. शोभना राधाकृष्ण ने गांधी जीवन और दर्शन पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रोय ने दीप प्रज्जवलन से किया। मुख्य सचिव अनिल खाची और भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के निदेशक&nbsp; मकरंद परांजपे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। &nbsp;</p>

<p>इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मोहन दास कर्मचंद गांधी केवल नाम नहीं बल्कि एक विचार व एक आंदोलन हैं। वह ज्ञान, त्याग, तपस्या, सादगी की प्रतिमूर्ति हैं। भारतीय संस्कृति उनकी आत्मा में बसती थी और उन्होंने ग्राम स्वराज को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां लोगों को पर्यावरण में बदलाव, अशांति, गंदगी, अराजकता जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और हर व्यक्ति आगे बढ़ने की होड़ में लगा हुआ है। विध्वंस के कगार पर बैठे विश्व और आपाधापी भरे सामाजिक जीवन के लिए उनके द्वारा उपयुक्त सत्य और अहिंसा के सिद्धांत संजीवनी नजर आते हैं। उन्होंने लोगों से गांधी जी के सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।</p>

<p>उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जीवन की अंतिम सांस तक दुनिया को नया संदेश दिया। सही मायनों में उनका संपूर्ण जीवन ही संदेश है। उन्होंने अपना जीवन एक कर्मयोगी की तरह बिताया। ऐसी महान आत्मा अपने आदर्शों, विचारों से सदैव जिंदा रहती हैं और पग-पग पर समाज का मार्गदर्शन करती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाने और उन्हें जन-आंदोलन का हिस्सा बनाने का जो कार्य किया है वह सही अर्थों में गांधी के भारत की परिकल्पना है। गांधी जी ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का जो संदेश दिया उसे अमल में लाने की जरूरत है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि महात्मा गांधी जैसे देश के विराट महामानव का जीवन-दर्शन भारतीय ही नहीं, विश्व समुदाय के लिए आज भी प्रेरणादायक है।</p>

Samachar First

Recent Posts

National: भुंतर से जयपुर के बीच अब सीधी उड़ान, किराया 2500 रुपये

  Kullu-Jaipur Air Service : सोमवार को कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए…

3 mins ago

Mandi mosque Dispute: कोर्ट ने एमसी आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को राहत

MANDI:  जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…

2 hours ago

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

2 hours ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

2 hours ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

2 hours ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

2 hours ago