Follow Us:

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

|

 

Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से पहले हमीरपुर शहर में मनमोहक झांकी निकाली गई। डीजे की धुनों पर भक्त जमकर नाजे। गांधी चौक पर गणेश महोत्सव के सफल संचालन की खुशी में पटाखे फोड़े गए। गुलाल के रंग में रंगे भक्तों ने डीजे की धुनों पर नाच कर माहौल भक्तिमय कर दिया। शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा बस अड्डा से होते हुए गांधी चौक हमीरपुर में पहुंची। यहां पर जमकर पटाखे फोड़े गए तथा डीजे की धुनों पर भक्त खूब नाचे। मैं दुध काहे न रिड़का चाटी तो मधानी ले गया। मस्त बना देण गे बीबा सहित अन्य गानों पर लोगों ने खूब धमाल मचाई। भगवान श्री गणेश की मूर्ति को वाहन के ऊपर विराजमान कर यह शोभा यात्रा निकाली गई। बता दें कि शिव मंदिर हमीरपुर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। रोजाना शाम के समय शिव मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया जाता रहा। क्षेत्र के सैकड़ों लोग कीर्तन में शामिल होकर शाम को भगवान की महिमा का गुणगान करते थे। गणेश महोत्सव के अंतिम दिन गणपति विसर्जन से पूर्व शहर भर में शोभा यात्रा निकाली गई।