Follow Us:

बिलासपुर का गौरव रातोरात बना करोड़पति, dream11 में 3 करोड़ जीते

DESK |

कहते है भगवान जब मेहरबान होता है तो किसमत बदलते देर नहीं लगती। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले में देखने को मिल रहा है। जहां 12वी के गौरव राणा रातोरात करोड़पति बन गए हैं।.
जंडोर गांव के गौरव ने dream11 में 3 करोड़ की राशि जीती है। अब उनके गांव जंडोर में उन्हें बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं

बता दे कि इस छात्र ने 11 दिन पहले ही dream11 में खेलना शुरू किया था। साधारण परिवार में जन्मे इस लड़के के पिता एक फोटोग्राफर है। और इसी व्यवसाय से परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। बेटे के करोड़पति बनने से परिवार भी खुशी का माहौल है।