<p>डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुये बताया कि बाहरी राज्यों सें कांगड़ा में आने के इच्छुक हिमाचली ऑनलाईन यात्रा परमिट प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिये विभाग की बेबसाइट https://hpkangra.nic.in/curfewpass पर जाकर अपना व्यक्तिगत विवरण भर कर यात्रा परमिट हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह परमिट कांगड़ा के बाहर फसें लोगों के लिये हैं जो वापस अपने घर आना चाहते हैं। इस प्रक्रिया से आवेदक को एक पीले रंग का यात्रा परमिट मिलेगा जिसे वे अपने फोन पर सेव कर लें। इस परमिट को उन्हें कांगड़ा की सीमा के पुलिस बैरियर पर दिखाना होगा।</p>
<p>डीसी ने बताया कि पीले रंग का यात्रा परमिट आपके ईमेल पर भी आ जाएगा। अगर आपके साथ अगर कोई अन्य व्यक्ति भी आ रहा है तो उसका यात्रा परमिट भी इसी प्रक्रिया से अलग से बनाएं। बाहरी राज्यों से जिला कांगड़ा में आने वाले हर व्यक्ति को पीले रंग का यात्रा परमिट दिखाना जरुरी है। यदि बाहरी राज्यों से आया कोई व्यक्ति बिना पीला यात्रा परमिट बनवाएं जिला कांगड़ा की सीमा पर पहुंच जाता है (चाहे उसके पास किसी जिला मजिस्ट्रेट का कर्फ्यू पास भी हो) तो उसे ऊपर दी गई प्रक्रिया पूर्ण करके पंजीकरण करने के बाद ही पुलिस द्वारा सीमा के अंदर आने दिया जाएगा। </p>
Himachal Special Educator recruitment: हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी यानी ग्रुप-सी…
Power Theft in Nadaun: नादौन विधानसभा क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला सामने आया है,…
Surajmani passes away : देश में छोटे बिस्मिल्लाह खां के नाम से मशहूर शहनाई वादक…
NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…
Festive financial boost for Himachal: वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…