Categories: हिमाचल

बिलासपुर: घुमारवीं का डाकघर बना सफेद हाथी, एक तो सर्वर डाउन दूसरा स्टाफ की कमी

<p>घुमारवीं शहर के बीचों बीच स्थित उप डाकघर में स्टाफ की कमी के चलते सफेद हाथी बनकर रह गया है। जिसके चलते यहां लोगों को अपने छोटे से काम के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यहां तक कि किसी ने यदि रजिस्ट्री करवानी हो या टिकट आदि खरीदने हो तो भी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है।</p>

<p>कई बार तो लोग डाक घर के भीतर लंबी लाइनें लगी देख अपने घर की ओर जाने का रुख करने में ही अपनी भलाई समझते हैं। जिससे लोगों को भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। रही सही कसर उस समय पूरी हो जाती है। जब डाकघर का सर्वर बार-बार डाउन हो जाता है।</p>

<p>उप डाकघर प्रबंधक संजय भारद्वाज ने बताया कि घुमारवीं उप डाकघर में 4 कर्मचारी व एक पद उप डाकघर प्रबंधक सहित कुल 5 पद&nbsp; हैं। जिनमें से 2 कर्मचारी अवकाश पर हैं। जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि बार-बार सर्वर डाउन होने के चलते&nbsp; लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के काम समय पर कराने में कर्मचारियों को भी सर्वर डाउन होने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिस बारे आला अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

5 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

5 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

7 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

8 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

9 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

9 hours ago