Categories: हिमाचल

गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखी हिमाचल के ‘की-गोंपा’ की झलक

देश आज 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर जहां देश की ताकत, कला और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। हिमाचल की संस्कृति की झलक भी राजपथ पर दिखाई गई। चंबा रूमाल के बाद लाहौल स्पीति के की-गोंपा को परेड में शामिल किया गया है।

हिमाचल के लाहौल घाटी के काजा में यह बौद्ध धर्म के प्रतीक की-गोंपा स्थित है। हिमाचल से 26 जनवरी के लिए तीन मॉडल भेजे थे, जिनमें की-गोंपा, ढ़ंक्खर-मोनास्ट्री और हिमाचल प्रदेश के महास्वी देव संस्कृति के मॉडल शामिल थे। लेकिन की-गोंपा का चयन हुआ है।

करीब 13504 फीट की ऊंचाई पर बना है मठ

13वीं शताब्दी में बना की-गोंपा हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है। इसे बौद्ध धर्म का प्रतीक माना जाता है। काज़ा से करीब 12 किलोमीटर दूर है। इसकी स्थापना लामा रिंगछेन संगपो ने 13वीं शताब्दी में की थी। ये मठ महायान बौद्ध के जेलूपा संप्रदाय से संबंधित है और घाटी का सबसे बड़ा मठ है। मठ करीब 13504 फीट की ऊंचाई पर बना है।

भूकंप में सुरक्षित रहा था की गोंपा

यहां प्राचीन हस्तलिपियां और थंगकस के संग्रह के साथ कुछ हथियार भी रखे गए हैं। मठ पर 19वीं शताब्दी में सिखों तथा डोगरा राजाओं ने आक्रमण किया था। इस के अलावा, यह मठ 1905 में आए भूकंप में सुरक्षित रहा था। इस मठ में जून-जुलाई में चाम उत्सव मनाया जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

2 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

12 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

40 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

52 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago