11 जून को सोने के दाम में ₹250 की गिरावट दर्ज की गई है
22 कैरेट सोना ₹96,110 और 24 कैरेट सोना ₹98,535 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है
सोने की मांग घटने और डॉलर मजबूत होने से आई गिरावट
सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। रोजाना सुबह-सुबह कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन आज की गिरावट अधिक है। 22 कैरेट सोने का मूल्य ₹250 गिरकर ₹96,110 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹250 गिरकर ₹98,535 प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह गिरावट घरेलू नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के बदलावों के कारण भी देखी जा रही है। वहीं जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में गिरावट की यह शुरूआत है। सोना आने वाले दिनों में खूब लुढ़केगा।
क्यों गिरा सोना?
-
डॉलर की मजबूती – डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से सोने की मांग पर असर।
-
ब्याज दरों में बदलाव – केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने से सोने में निवेश घटा।
-
सोने की डिमांड में गिरावट – ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी निवेशकों तक की रुचि घटी।
देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (11 जून 2025):
-
दिल्ली: 22 कैरेट – ₹91,230 | 24 कैरेट – ₹99,220
-
चेन्नई: 22 कैरेट – ₹99,230 | 24 कैरेट – ₹99,240
-
बेंगलुरु: 22 कैरेट – ₹90,720 | 24 कैरेट – ₹99,240
-
मुंबई: 22 कैरेट – ₹91,230 | 24 कैरेट – ₹99,020
-
कोलकाता: 22 कैरेट – ₹90,730 | 24 कैरेट – ₹99,160
-
जयपुर: 22 कैरेट – ₹91,190 | 24 कैरेट – ₹99,180
कैसे जानें आज का ताजा रेट?
-
Miss Call Service: 895566443 पर मिस कॉल दें और अपने शहर के सोना–चांदी के लेटेस्ट रेट पाएं।
-
Official Website: www.ibjarates.com पर जाकर सुबह-शाम दोनों समय के गोल्ड–सिल्वर अपडेट देखें।
नोट: सोने की कीमतों में हर दिन उतार-चढ़ाव होता रहता है, इसलिए खरीद से पहले स्थानीय रेट जरूर चेक करें।