हिमाचल

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश की जा चुकी है। नई दिल्ली के द्वारका में इस साल के अंत तक 150 कमरों का नया भवन तैयार हो जाएगा। चंडीगढ़ में भी एक और भवन बनाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। इसी तरह पंचकूला को लेकर भी विचार हो रहा है। प्रदेश से बाहर जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है।
हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग हर साल हरिद्वार जाते हैं। पर हरिद्वार में हिमाचल प्रदेश सरकार का कोई भवन या सदन नहीं है कि वहां पर ठहरने की व्यवस्था हो सके।
इसी को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श किया है, जिस पर सीएम सुक्खू सहमत हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। इसी पर आगे बढ़ते हुए हरिद्वार में जमीन की तलाश की जा चुकी है और अब आगामी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
Kritika

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

3 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

3 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

3 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

3 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

3 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

3 hours ago