Follow Us:

मुख्यमंत्री ने ‘रोहतांग आर-पार’ पुस्तक का विमोचन किया

  • पुस्तक में हिमालय की संस्कृति और जैव विविधता का संकलन किया गया
  • यात्रा संस्मरण, डायरी प्रविष्टियां और ब्लॉग पोस्ट शामिल हैं
  • सरकार साहित्य और संस्कृति के संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है
  • विमोचन कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Rohtang Aar-Paar Book Launch: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजधानी शिमला में हिन्दी कवि अजेय द्वारा लिखित ‘रोहतांग आर-पार’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक हिमालयी संस्कृति, जैव विविधता और लोकजीवन का दस्तावेज मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह हिमालय में रहने वाले लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

लेखक अजेय ने बताया कि पुस्तक में यात्रा संस्मरण, डायरी प्रविष्टियां, पत्र, ब्लॉग पोस्ट और युवा लेखकों के संवादों को संकलित किया गया है। पाठकों को इससे हिमालय के जीवन, जैव विविधता और सांस्कृतिक धरोहर की गहरी जानकारी मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चन्द्र मोहन पारशिरा, हेल्पेज इंडिया के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।