Categories: हिमाचल

सरकार किसानों के हितों के लिए समर्पित, सेब और सब्जी सीजन के लिए किए जाएंगे समुचित प्रबन्धः CM

<p>शिमला जिला के किसानों एवं बागवानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट कर फलों और सब्जियों के सुचारू विपणन के प्रबन्ध करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश में अगले महीने से उत्पादित होने वाले फलों और सब्जियों का उत्पादन आरंभ हो जाएगा, जिसे देखते हुए सेब ओर अन्य उत्पादों की पैकिंग सामग्री और इन उत्पादों को विभिन्न मण्डियों तक भेजने के लिए सुचारू यातायात व्यवस्था की जाए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण बाहरी राज्यों से आने वाले फल एवं सब्जी क्रेताओं के यहां प्रवेश व उनके स्वास्थ्य जांच की भी उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पैकिंग सामग्री और ढुलाई भाड़े के नियंत्रण की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि संकट के समय में मजदूरों को नेपाल-भारत के अन्य राज्यों से हिमाचल प्रदेश लाने के लिए समय रहते उचित प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने फलों – सब्जियों के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोर की उचित व्यवस्था करने का भी आग्रह किया।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव किसानों – बागवानों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है और अगले महीने से उत्पादित होने वाले फलों – सब्जियों के विपणन और पैकिंग के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे। सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि किसानों-बागवानों को किसी प्रकार की असुविधा और नुकसान न हो।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

2 mins ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

9 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

20 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

3 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

4 hours ago