Follow Us:

सरकार ने जारी किया छुट्टीयों का कैलेंडर, संडे को आ रहे ये बड़े त्योहार

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 2019 में त्योहारों की छुट्टीयां कम मिल पाएंगी। इसका मुख्य कारण यह है कि साल 2019 में आठ त्योहार रविवार के ही दिन आ रहे हैं। इनमें लोहड़ी, दिवाली, बसंत पंचमी और अष्टमी जैसे पर्व संडे के दिन होने से कर्मचारियों को अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके अलावा रक्षाबंधन की छुट्टी के दिन ही 15 अगस्त आएगा। ऐसे में अगले साल कर्मचारियों को सैर-सपाटा करने के लिए समय नहीं मिल पाएगा।

सरकार की और से जारी कैलेंडर के अनुसार साल 2019 में रविवार को आने वाली छुट्टियों में 13 जनवरी को लोहड़ी, 10 फरवरी को बसंत पंचमी, 14 अप्रैल को आंबेदकर जयंती, 21 अप्रैल को ईस्टर डे की छुट्टी शामिल है। इसके बाद वीरवार 15 अगस्त को छुट्टी के दिन ही रक्षाबंधन है, इसलिए रक्षाबंधन की छुट्टी भी खत्म हो गई।
6 अक्तूबर को महाअष्टमी, 13 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती, 27 अक्तूबर को दिवाली, 24 नवंबर को गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस भी रविवार के ही दिन आएगा।

सार्वजनिक अवकाश की बात करें तो वर्ष 2019 में गजेटियर छुट्टियां (सार्वजनिक अवकाश) 23 हैं। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत होने वाली छुट्टियां 16 रहेंगी, जबकि वैकल्पिक अवकाश 12 रहेंगे।