<p>हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की तैयारियां शुरू हो गई है। वैक्सीन सरकार के निर्देशानुसार राज्य में लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। वैक्सीन के भंडारण के लिए 386 स्थल चिन्हित किए गए हैं। राज्य के लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए 3 हजार 700 वैक्सीनेटर्ज अपनी सेवाएं देंगे।</p>
<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वैक्सीन प्राप्त होने के बाद भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में सबसे पहले यह वैक्सीन 80 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा अन्य फ्रंट लाईन वर्कर्ज जैसे पुलिस बल, सफाई कर्मचारियों आदि को उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों के बाद राज्य में अन्य लोगों को यह वैक्सीन चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएगी।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(7927).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>
<p>स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ राजीव सैजल ने बताया कि राज्य में कोरोना वैक्सीन के भंडारण की भी पूरी व्यवस्था की गई है। वैक्सीन के भंडारण के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 386 स्थल चिन्हित किए गए है। जहां पर इस वैक्सीन को राज्य में पहुंचने के बाद रखा जाएगा। कोरोना वैक्सीन लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण, उपकरण, बायोमेडिकल वेस्ट का सही निपटान करने की भी तैयारियां की जा रही है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…