Follow Us:

हिमाचल में भूस्खलन और बारिश से नुकसान का जायज़ा ले रही सरकार, कुल्लू में बाढ़ जैसे हालात

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में मौसमी बदलाव और बारिश से हुई बरबादी को लेकर सरकार जनता को हर संभव मदद देने का प्रयास कर रही है। बारिश और भूस्खलन से प्रदेश भर में बर्बादी और नुक्साम का आंकलन कराया जा रहा है और प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में बीते कल बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये थे। जिससे बड़ा  नुकसान हुआ है। सरकार कोशिश कर रही हैं सभी को सरकार की तरफ से सहायता दिलाई जाए।

गोविंद ठाकुर ने विपक्ष के आरोपों को बताया केवल राजनीतिक बयानवाजी बताया। सरकार हिमाचल के लोगों की ज़मीन की रक्षा के बनाये प्रावधानों से नहीं कोई छेड़छाड़ नहीं की।

हिमाचल प्रदेश भू-अधिनियम की धारा 118 में बदलाव को लेकर विपक्ष बेवजह हल्ला कर रहा है।  हिमाचल के लोगों की ज़मीन की रक्षा और कृषि भूमि के संरक्षण के लिए विशेष रूप से एक सुरक्षा कवच है।