हिमाचल

“प्रदेश के 10 जिलों की पेयजल परियोजनाओं को धन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी सरकार”

प्रदेश के दस जिलों में पेयजल परियोजनाओं को धन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एशियाई विकास बैंक एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मंडी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि 10 जिलों के लोगों को लाभान्वित करने वाली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार एवं आजीविका परियोजना के लिए प्रदेश सरकार धन की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी.
उन्होंने कहा कि एशियाई विकास बैंक से वित्तपोषित 1062 करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना से 3.96 लाख लोगों को पेयजल सुविधा प्रदान की जानी है. समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जून 2028 तक यह परियोजना पूर्ण होगी.
इस साल परियोजना के तहत 251 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जानी है. अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से इस परियोजना के तहत लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को गति देने के निर्देश दिए और प्रोजेक्ट पर समयबद्ध तरीके से विभिन्न औपचारिकताएं निपटाने को कहा.
बैठक में विश्व बैंक की ओर से मौजूद प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से परियोजना के बारे में चर्चा की. साथ ही प्रोजेक्ट को पूर्ण करने के लिए सहयोग की अपील भी की.
उपमुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को परियोजना के विभिन्न मामलों पर समय समय पर समीक्षा बैठक करने के निर्देश भी दिए. उप मुख्यमंत्री ने एशियन विकास बैंक के प्रतिनिधियों और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से बैंक द्वारा वित्तपोषित होने वाले आगामी संभावित प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श करने और उन पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.
उन्होंने परियोजना के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर बैंक के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से फीडबैक भी लिया. बैंक के प्रतिनिधि विवेक विशाल ने बैंक से वित्तपोषित होने वाली विभिन्न परियोजनाओं की तकनीकी जानकारी उपमुख्यमंत्री के साथ सांझा की.
Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

5 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

5 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago