Follow Us:

किसानों के लिए सरकार की नई योजना, अब मिल पाएंगे फसल के सही दाम

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश में किसानों को कई बार अपनी फसलों के बेहतर दाम नहीं मिल पाते हैं। जिसका मुख्य कारण बिचौलिए है। कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा ने कहा कि किसानों को सही दाम दिलाने के लिए प्रदेश में मार्किट यार्ड बनाएं जाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को खेती के आधुनिक तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी तथा उन्हें उन्नत किस्म के बीज मुहैया करवाए जाएंगे।

कुल्लू पहुंचे कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राम लाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश में कई जगह मार्किट यार्ड न होने के कारण किसान को बिचौलियों के माध्यम से अपनी फसलें बेचनी पड़ती है और उन्हें फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है। किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए सरकार द्वारा जगह जगह मार्किट यार्ड बनाएं जाएंगे ताकि किसानों को घर पर ही उनकी मेहनत का उचित दाम मिल सके।

कृषि मंत्री ने रामलाल मार्कडेय कहा कि हर साल किसानों को जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को भी झेलना पड़ता है। ऐसे में विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले पर चर्चा की जाएगी ताकि किसानों को जंगली जानवरों से भी निजात मिल सके।

वहीं, मारकंडा कहा कि आज किसानों को समृद्ध होने के लिए उन्नत कृषि की आवश्यकता है और सरकार किसानों के उत्थान के लिए मशीनीकरण को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि विभाग ही किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाएगी और पावर टिल्लर सहित स्प्रिंकलर जैसे अन्य आधुनिक उपकरण भी मुहैया करवाया जाएगा।